सत्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सत्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

20/1/20

सात गर्जनाएँ—भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे







सात गर्जनाएँ—भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे

मैं अपने कार्य को अन्य जाति देशों में फैला रहा हूँ। मेरी महिमा पूरे ब्रह्मांड में जगमगा रही है; मेरी इच्छा सितारों की तरह अंकित लोगों में सन्निहित है, सबकी कमान मेरे हाथों में है और सब मेरे द्वारा सौंपे गए कार्य को करने में लगे हैं। इस समय से, मैं सभी मनुष्यों को दूसरी दुनिया लाते हुए एक नये युग में प्रवेश कर गया हूँ। जब मैं अपने "गृह-देश" में वापस लौटा, तो मैंने अपनी मूल योजना के कार्य का एक अन्य भाग शुरू किया, ताकि मनुष्य मुझे और गहराई से जान सके। मैं ब्रह्मांड पर उसके संपूर्ण रूप में विचार करता हूँ और देखता हूँ कि[क] यह मेरे कार्य के लिए एक उचित अवसर है, इसलिए मैं मनुष्य पर अपना नया कार्य करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान आ-जा रहा हूँ। आखिरकार, यह एक नया युग है, और मैं ज़्यादा लोगों को नए युग में लेकर जाने के लिए और जिन्हें मैं हटाऊंगा उनमें से ज़्यादा लोगों को अलग कर देने के लिए, नए कार्य को लेकर आया हूँ। बड़े लाल अजगर के देश में, मैंने कार्य का एक चरण पूरा किया है, जिसकी थाह मनुष्य नहीं पा सकते हैं, जिसके कारण वे हवा में डोलते हैं, जिसके बाद कई लोग हवा के वेग में चुपचाप बह जाते हैं। सचमुच, यह एक "खलिहान" है जिसे मैं साफ़ करने वाला हूँ, यही मेरी लालसा है और यही मेरी योजना है।

10/9/19

मसीह के आसन के सम्मुख न्याय-अहंकार का कड़वा फल

अहंकार को खत्म करने का मार्ग है

शियावचेन ज़ेंगज़ो सिटी, हेनान प्रदेश

अहंकार मेरा घातक दोष है। मैं अक्सर ही अपना अहंकारी स्वभाव दिखाया करती थी, हमेशा सोचती थी कि मैं अन्य लोगों से बेहतर हूं। खासतौर पर जब मैं एक साझेदार के साथ लेखों को संशोधित करती थी या काम के बारे में संवाद किया करती थी, तो मैं हमेशा ही हठधर्मी रहा करती थी और विनम्रता के साथ दूसरों के विचारों को नहीं सुना करती थी। सद्भावपूर्ण ढंग से अपने साझेदारों का सहयोग करने में मेरी असक्षमता की वजह से अक्सर ही काम में समस्याएं पैदा होती थी। भाइयों व बहनों ने कई बार इस समस्या पर मेरे साथ बात की थी, और मैं भी नियमित रूप से परमेश्वर द्वारा लोगों की अहंकारी प्रकृति को उजागर करने के बारे में पढ़ती थी।

5/9/19

मसीह के आसन के सम्मुख न्याय-कठिनाइयों के बीच परमेश्वर की इच्छा को समझना

कठिनाइयों के बीच परमेश्वर की इच्छा को समझना

ज़ियाओ रुई पैंज़िहुआ सिटी, सिचुआन प्रांत

जब मैं सुसमाचार का प्रचार कर रहा था, तो मेरा सामना विधर्मी अगुआओं से हुआ जो प्रतिरोध और गड़बड़ी करने के लिए झूठी गवाही देते थे, और पुलिस बुला लेते थे। इस वजह से जिन लोगों को मैं उपदेश दे रहा था वे हमारे संपर्क में आने की हिम्मत नहीं कर रहे थे, और जिन्होंने अभी-अभी सुसमाचार को स्वीकार किया था, वे परमेश्वर के कार्य में विश्वास करने में असमर्थ हो रहे थे। जब मैं बहुत मेहनत करता और फिर भी परिणाम बहुत ख़राब होते थे, तो मैंने सोचता था कि: इंजील के कार्य को संप न्न करना बहुत कठिन है। कितना अद्भुत होता यदि परमेश्वर ने बस कुछ चमत्कार दिखाये होते और उन लोगों को जो झूठी गवाही देते हैं और साथ ही उन लोगों को जो छले गए लोगों को दिखाने के लिए गंभीरता से परमेश्वर का विरोध करते हैं, दंड दिया होता।

30/7/19

मसीह के आसन के सम्मुख न्याय-पतन से पहले की एक घमंडी आत्मा

पतन से पहले की एक घमंडी आत्मा

बाईशे शेन्यांग सिटी

किसी कार्य की आवश्यकता की वजह से, मेरा स्थानांतरण एक अन्य कार्यक्षेत्र में कर दिया गया था। उस समय, मैं परमेश्वर की बहुत आभारी थी। मुझे महसूस होता था कि मुझमें बहुत कमी है, फिर भी परमेश्वर के दिव्य प्रोत्साहन के माध्यम से, मुझे इस तरह के अद्भुत कार्य क्षेत्र में अपने कर्तव्यों को पूरा करने का मौका दिया गया था। मैंने अपने हृदय में परमेश्वर के प्रति एक प्रतिज्ञा की: मैं परमेश्वर को बदला चुकाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूँगी।

24/7/19

मसीह के आसन के सम्मुख न्याय-इस प्रकार की सेवा सच में तिरस्करणीय है

इस प्रकार की सेवा सच में तिरस्करणीय है


डिंग निंग हेज़े सिटी, शैन्डॉन्ग प्रांत



पिछले कुछ दिनों में, कलीसिया ने मेरे कार्य में एक परिवर्तन की व्यवस्था की है। जब मुझे यह नया कार्यभार मिला, तो मैंने सोचा, "मुझे अपने भाई—बहनों के साथ एक सभा बुलाने, मामलों के बारे में साफ तौर पर उनसे बात करने, और उन पर अच्छा प्रभाव छोड़ने के लिए इस अंतिम अवसर को लेने की जरूरत है।" इसलिए, मैंने कई उपयाजकों से मुलाकात की, और हमारी मुलाकात की समाप्ति पर, मैंने कहा, "मुझसे यहाँ से चले जाने और एक अन्य कार्य पर जाने के लिए कहा गया है। मैं उम्मीद करती हूँ कि आप लोग उस अगुआ को स्वीकार करेंगे जो मेरी जगह आएगी और एक दिल और एक मन से उसके साथ मिलकर कार्य करेंगे।" जैसे ही उन्होनें मुझे इन वचनों को कहते हुए सुना, तो वहाँ मौज़ूद कुछ बहनों का चेहरा सफेद पड़ गया, और उनके चेहरों से मुस्कान गायब हो गई। उनमें से कुछ ने मेरे हाथ पकड़ लिए, कुछ ने मुझे गले लगा लिया, और उन्होंने रोते हुए कहा, "तुम हमें नहीं छोड़ सकती हो! तुम हमें बेकार समझकर नहीं छोड़ सकती हो और हमारी जरूरतों को नजरअंदाज नहीं कर सकती हो! …

19/6/19

Hindi Christian Movie | बाइबल से बाहर निकलें | Can We Gain Eternal Life by Keeping the Bible?


Hindi Christian Movie | बाइबल से बाहर निकलें | Can We Gain Eternal Life by Keeping the Bible? (Hindi Dubbed)


वांग यू चीन की एक गृह कलीसिया में प्रचारिका थीं। अपने पूरे दिल और रूह से वे प्रभु के लिए कलीसिया को उपदेश देतीं और उसकी अगुवाई करती थीं। लेकिन जब उनकी कलीसिया ज़्यादा-से-ज़्यादा वीरान होती गयी, तो वे बेचैनी की आग में जलने लगीं, मगर वे इस बारे में कुछ नहीं कर पा रही थीं।

13/5/19

Hindi Christian Movie | पार्टी की बात ख़त्म नहीं हुई है | Who Breaks Up Christians' Families?

Hindi Christian Movie | पार्टी की बात ख़त्म नहीं हुई है | Who Breaks Up Christians' Families?


ली मिंगाई मुख्यभूमि चीन में रहने वाली एक ईसाई है। वह एक ईमानदार चरित्र की महिला है जो अपने सास-ससुर का सम्मान करती है, अपने पति की सहायता करती है और अपने बेटे को शिक्षित बनाती है, उसका एक सुखी और खुशहाल परिवार है। हालांकि, चीन में नास्तिकता का नियंत्रण है, चीनी कम्युनिस्ट सरकार परमेश्वर में विश्वास करने वालों को बड़े पैमाने पर गिरफ्तार करती और सताती है। वर्ष 2006 में, परमेश्वर में विश्वास रखने के कारण ली मिंगाई को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर जुर्माना लगाया गया।

2/5/19

Hindi Best Christian Family Movie "कहाँ है घर मेरा?" | God Gave Me a Happy Family (Hindi Dubbed)


Hindi Best Christian Family Movie "कहाँ है घर मेरा?" | God Gave Me a Happy Family (Hindi Dubbed)

वेन्‍या जब दो साल की थी, उसके माता-पिता का तलाक हो गया और उसके बाद वह अपने पिता और सौतेली मां के साथ रही। उसकी सौतेली मां उसे स्‍वीकार नहीं कर पाई और हमेशा उसके पिता के साथ झगड़ा करती रही। उसके पिता के पास वेन्‍या को उसकी मां के घर भेजने के अलावा कोई और चारा न रहा, परंतु उसकी मां अपने कारोबार को चलाने में पूरी तरह व्‍यस्‍त थी और उसके पास वेन्‍या का ध्‍यान रखने के लिए कोई समय नहीं था, इसलिये वह अक्‍सर अपने रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों के घर लालन-पालन के लिए धक्‍का खाती रही। दूसरों के यहां लालन-पालन के कई वर्षों के पश्‍चात् नन्‍ही सी वेन्‍या अकेली और असहाय महसूस करने लगी और एक घर के अपनेपन के लिए लालायित होने लगी। जब उसके पिता और सौतेली मां का तलाक हुआ, तभी वह अपने पिता के घर आ पाई और उसके बाद ही, अच्‍छे या बुरे के लिए, उसे एक घर मिल पाया।

27/4/19

उद्धार की गवाहियाँ-जीवन और मृत्यु की एक जंग

उद्धार की गवाहियाँ-जीवन और मृत्यु की एक जंग

चैंग मोयांग ज़ेंगज़ो सिटी, हेनान प्रदेश
"जब तू अपने देह के विरूद्ध विद्रोह करता है, तो तेरे भीतर निश्चय ही एक युद्ध होगा। शैतान कोशिश करेगा और तुझे इसका अनुसरण करने के लिए बाध्य करेगा, तुझसे देह की धारणाओं का अनुसरण करवाने के लिए कोशिश करेगा और देह के हितों को बनाए रखेगा—परन्तु परमेश्वर के वचन तुझे प्रबुद्ध करेंगे और तेरे भीतर रोशनी प्रदान करेंगे, और इस समय यह तुझ पर निर्भर करता है कि तू परमेश्वर का अनुसरण करे या फिर शैतान का अनुसरण करे। परमेश्वर लोगों को कहता है कि सत्य को अभ्यास में लाओ ताकि मुख्य तौर पर अपने भीतर की चीज़ों से ठीक तरह से निपट सको, अपने विचारों, और उनकी धारणाओं से निपट सको जो परमेश्वर के हृदय के अनुसार नहीं हैं।

21/4/19

परमेश्वर को जानना-कोई परमेश्वर और मनुष्य के कार्य के बीच भेद कर कैसे पहचान सकता है

परमेश्वर को जानना-कोई परमेश्वर और मनुष्य के कार्य के बीच भेद कर कैसे पहचान सकता है

स्वयं परमेश्वर के कार्य में सम्पूर्ण मानवजाति का कार्य सम्मिलित है, और यह सम्पूर्ण युग के कार्य का भी प्रतिनिधित्व करता है। कहने का तात्पर्य है, परमेश्वर का स्वयं का कार्य पवित्र आत्मा के सभी कार्य की गति एवं प्रवृत्ति का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि प्रेरितों का कार्य परमेश्वर के स्वयं के कार्य का अनुसरण करता है और युग की अगुवाई नहीं करता है, न ही यह सम्पूर्ण युग में पवित्र आत्मा के कार्य करने की प्रवृत्ति का प्रतिनिधित्व करता है। वे केवल वही कार्य करते हैं जिसे मनुष्य को अवश्य करना चाहिए, जो प्रबंधकीय कार्य को बिलकुल भी शामिल नहीं करता है। परमेश्वर का स्वयं का कार्य प्रबंधकीय कार्य के भीतर एक परियोजना है।

16/4/19

परमेश्वर की इच्छा-अतीत में, मैंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य का बहुत अधिक विरोध और निंदा की है और मैंने तिरस्कारपूर्ण बातें कही हैं; क्या परमेश्वर फिर भी मुझे बचायेंगे?

परमेश्वर की इच्छा-अतीत में, मैंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य का बहुत अधिक विरोध और निंदा की है और मैंने तिरस्कारपूर्ण बातें कही हैं; क्या परमेश्वर फिर भी मुझे बचायेंगे?

परमेश्वर के उद्धार के कार्य के दौरान, जो भी बचाए जा सकते हैं, उन्हें अधिकतम सीमा तक बचाया जाएगा, उनमें से किसी को भी त्यागा नहीं जाएगा, क्योंकि परमेश्वर का कार्य का उद्देश्य मनुष्य को बचाना है। परमेश्वर द्वारा मनुष्य के उद्धार के समय के दौरान, जो लोग अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने में असमर्थ हैं, वे सभी जो पूरी तरह से परमेश्वर की आज्ञापालन करने में असमर्थ हैं, दण्ड के पात्र होंगे। कार्य का यह चरण—वचनों का कार्य—मनुष्य के लिए उन सभी तरीकों और रहस्यों को खोलता है जो उसकी समझ में नहीं आते हैं, ताकि मनुष्य परमेश्वर की इच्छा और परमेश्वर की मनुष्य से अपेक्षाओं को समझ सके, ताकि उसके पास परमेश्वर के वचनों को अभ्यास में लाने और अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने की परिस्थिति हो।

15/4/19

परमेश्वर का उद्धार-प्रभु यीशु ने हमें वचन दिया है कि, "जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नष्ट न हो, परंतु अनंत जीवन पाये।" परमेश्वर अपनी इस बात को कैसे पूरा करेंगे?

परमेश्वर का उद्धार-प्रभु यीशु ने हमें वचन दिया है कि, "जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नष्ट न हो, परंतु अनंत जीवन पाये।" परमेश्वर अपनी इस बात को कैसे पूरा करेंगे?

6000 वर्षों के परमेश्वर के प्रबधंन के कार्य को तीन चरणों में बांटा गया है: व्यवस्था का युग, अनुग्रह का युग, और राज्य का युग। इन तीन चरणों का सम्पूर्ण कार्य मानवजाति के उद्धार के लिए है, कहने का तात्पर्य है, वे ऐसी मानवजाति के उद्धार के लिए हैं जिसे शैतान के द्वारा बुरी तरह से भ्रष्ट कर दिया गया है। फिर भी, ठीक उसी समय वे इसलिए भी हैं ताकि परमेश्वर शैतान के साथ युद्ध कर सके। इस प्रकार, जैसे उद्धार के कार्य को तीन चरणों में बांटा गया है, वैसे ही शैतान के साथ युद्ध को भी तीन चरणों में बांटा गया है, और परमेश्वर के कार्य के इन दो चरणों को एक ही समय में संचालित किया जाता है।

10/4/19

बुद्धिमान कुंवारियों-चूंकि प्रभु यीशु और सर्वशक्तिमान परमेश्वर एक ही परमेश्वर हैं, तो क्या बचाये जाने के लिए केवल यीशु में विश्वास करना काफी नहीं है?

बुद्धिमान कुंवारियों-चूंकि प्रभु यीशु और सर्वशक्तिमान परमेश्वर एक ही परमेश्वर हैं, तो क्या बचाये जाने के लिए केवल यीशु में विश्वास करना काफी नहीं है?

मनुष्य के लिए, परमेश्वर के सलीब पर चढ़ने ने परमेश्वर के देहधारण के कार्य को संपन्न किया, समस्त मानव जाति को छुटकारा दिलाया, और परमेश्वर को अधोलोक की चाबी ज़ब्त करने की अनुमति दी। हर कोई सोचता है कि परमेश्वर का कार्य पूरी तरह से निष्पादित हो चुका है। वास्तविकता में, परमेश्वर के लिए, उसके कार्य का केवल एक छोटा सा हिस्सा ही निष्पादित हुआ है। उसने मानव जाति को केवल छुटकारा दिलाया है; उसने मानवजाति को जीता नहीं है, मनुष्य में शैतान की कुटिलता को बदलने की बात को तो छोड़ो।

6/4/19

परमेश्वर का नाम-परमेश्वर सदा अपरिवर्तनीय हैं, फिर प्रभु यीशु अपने नाम को सर्वशक्तिमान परमेश्वर में क्यों बदलेंगे?

परमेश्वर का नाम-परमेश्वर सदा अपरिवर्तनीय हैं, फिर प्रभु यीशु अपने नाम को सर्वशक्तिमान परमेश्वर में क्यों बदलेंगे?

हर बार जब परमेश्वर पृथ्वी पर आएगा, तो वह अपना नाम, अपना लिंग, अपनी छवि, और अपना कार्य बदल देगा; वह अपने कार्य को दोहराता नहीं है, और वह हमेशा नया रहता है और कभी पुराना नहीं पड़ता है। जब वह पहले आया, उसे यीशु कहा गया था; जब वह इस बार फिर से आता है तो क्या उसे अभी भी यीशु कहा जा सकता है? जब वह पहले आया, तो वह पुरुष था; क्या इस बार फिर से पुरुष हो सकता है? जब वह अनुग्रह के युग के दौरान आया तो उसका कार्य, सलीब पर ठोंका जाना था; जब वह फिर से आएगा तो क्या तब भी वह मानव जाति को पाप से छुटकारा दिलाएगा? क्या उसे तब भी सलीब पर ठोंका जाएगा? क्या वह उसके कार्य की पुनरावृत्ति नहीं होगी?

30/3/19

उद्धार-मुझे यकीन है कि परमेश्वर होते हैं, लेकिन मेरी उम्र कम है और मुझे ज़िंदगी में अभी बहुत-कुछ करना है। यदि मैं उनमें विश्वास करने के लिए कम व्यस्त होने तक प्रतीक्षा करूं, तो क्या तब भी मैं उद्धार पा सकूंगा?

उद्धार-मुझे यकीन है कि परमेश्वर होते हैं, लेकिन मेरी उम्र कम है और मुझे ज़िंदगी में अभी बहुत-कुछ करना है। यदि मैं उनमें विश्वास करने के लिए कम व्यस्त होने तक प्रतीक्षा करूं, तो क्या तब भी मैं उद्धार पा सकूंगा?

मनुष्य के जीवन में थोड़ा-सा भी उत्साह नहीं है, और उसमें कोई मानवीय स्वाद या चमक नहीं है—फिर भी उसने हमेशा अपने आप को उसमें तपाया है, और अपना सम्पूर्ण जीवनकाल बिना महत्व के बिताया है जिस में वह बिना कुछ हासिल किए यहाँ से वहाँ भागता फिरता है। आँखों के पलक झपकाते ही, मृत्यु का दिन नज़दीक आ जाता है, और मनुष्य एक कड़वी मौत मरता है। इस संसार में, उसने कुछ भी पूर्ण नहीं किया, या कुछ भी हासिल नहीं किया है—वह जल्दी जल्दी आता है और जल्दी जल्दी चला जाता है। मेरी नज़रों में उन में से कोई कभी कुछ भी लेकर नहीं आया है या कुछ लेकर नहीं गया, और इस प्रकार मनुष्य सोचता है कि यह संसार अन्यायी है।

29/3/19

परमेश्वर को जानना-कुछ लोग कहते हैं कि परमेश्वर हैं ही नहीं; यह दृष्टिकोण गलत कैसे है? हम यह कैसे सुनिश्चित करें कि परमेश्वर का अस्तित्व है?

परमेश्वर को जानना-कुछ लोग कहते हैं कि परमेश्वर हैं ही नहीं; यह दृष्टिकोण गलत कैसे है? हम यह कैसे सुनिश्चित करें कि परमेश्वर का अस्तित्व है?

इस विशाल ब्रह्मांड में ऐसे कितने प्राणी हैं जो सृष्टि के नियम का बार-बार पालन करते हुए, एक ही निरंतर नियम पर चल रहे हैं और प्रजनन कार्य में लगे हैं। जो लोग मर जाते हैं वे जीवितों की कहानियों को अपने साथ ले जाते हैं और जो जीवित हैं वे मरे हुओं के वही त्रासदीपूर्ण इतिहास को दोहराते रहते हैं। मानवजाति बेबसी में स्वयं से पूछती हैः हम क्यों जीवित हैं? और हमें करना क्यों पडता है? यह संसार किसके आदेश पर चलता है? मानवजाति को किसने रचा है?

2/3/19

45. जो लोग बचाए और पूर्ण किये गए हैं उनके लिए परमेश्वर के क्या वादे हैं?

45. जो लोग बचाए और पूर्ण किये गए हैं उनके लिए परमेश्वर के क्या वादे हैं?

परमेश्वर के प्रासंगिक वचन:
अब मैं निर्बाध अपने लोगों के मध्य चल रहा हूं, मेरे लोगों के मध्य में रहता हूं। आज, जो मेरे लिए वास्तविक प्रेम रखते हैं, ऐसे लोग ही धन्य हैं; जो मुझे समर्पित रहते हैं वे धन्य हैं, वे निश्चय ही मेरे राज्य में रहेंगे; जो मुझे जानते हैं वे धन्य हैं, वे निश्चय ही मेरे राज्य में शक्ति प्राप्त करेंगे; जो मेरा अनुसरण करते हैं वे धन्य हैं, वे निश्चय ही शैतान के बंधनों से स्वतंत्र होंगे और मेरी आशीषों का आनन्द लेंगे; वे लोग धन्य हैं जो अपने आप को मेरे लिए त्यागते हैं, वे निश्चय ही मेरे राज्य को प्राप्त करेंगे और मेरे राज्य का उपहार पाएंगे।

1/3/19

44. परमेश्वर की प्रजा में कौन होते हैं? सेवाकर्त्ता कौन होते हैं?

44. परमेश्वर की प्रजा में कौन होते हैं? सेवाकर्त्ता कौन होते हैं?

परमेश्वर के प्रासंगिक वचन:
ऐसा होने के कारण अब एक नया दृष्टिकोण होगा: जो लोग मेरा वचन पढ़ते हैं और इसे अपने जीवन के ही रूप में स्वीकार करते हैं, वे मेरे राज्य के लोग हैं। चूंकि वे मेरे राज्य में हैं, इसलिए राज्य में वे मेरी प्रजा हैं। क्योंकि वे मेरे वचनों के द्वारा निर्देशित होते हैं, हालांकि उन्हें मेरी प्रजा के रूप में संदर्भित किया जाता है, यह पदवी किसी भी तरह मेरे "पुत्रों" की तरह बुलाये जाने से कम नहीं है।

27/2/19

42. परमेश्वर किन लोगों को बचाता है? वह किन लोगों को हटा देता है?

42. परमेश्वर किन लोगों को बचाता है? वह किन लोगों को हटा देता है?

परमेश्वर के प्रासंगिक वचन:
जो शैतान से संबंधित होते हैं वे परमेश्वर के वचनों को नहीं समझते हैं और जो परमेश्वर से संबंधित होते हैं वे परमेश्वर की आवाज़ को सुन सकते हैं। वे सभी लोग जो मेरे द्वारा बोले गए वचनों को महसूस करते और समझते हैं ऐसे लोग हैं जो बचाए जाएँगे, और परमेश्वर की गवाही देंगे; वे सभी लोग जो मेरे द्वारा बोले गए वचनों को नहीं समझते हैं परमेश्वर की गवाही नहीं दे सकते हैं, और ऐसे लोग हैं जो निकाल दिए जाएँगे।

25/2/19

41. बुरे कर्म क्या हैं? बुरे कर्मों की अभिव्यक्तियाँ क्या हैं?

41. बुरे कर्म क्या हैं? बुरे कर्मों की अभिव्यक्तियाँ क्या हैं?

परमेश्वर के प्रासंगिक वचन:
भाइयों और बहनों के बीच जो हमेशा अपनी नकारात्मकता का गुबार निकालते रहते हैं, वे शैतान के अनुचर हैं और वे कलीसिया को परेशान करते हैं। ऐसे लोगों को अवश्य ही एक दिन निकाल और हटा दिया जाना चाहिए। परमेश्वर में अपने विश्वास को लेकर, अगर लोगों के अंदर परमेश्वर के प्रति श्रद्धा-भाव से भरा दिल नहीं है, अगर ऐसा दिल नहीं है जो परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारी है, तो ऐसे लोग न सिर्फ परमेश्वर के लिये कोई कार्य कर पाने में असमर्थ होंगे, बल्कि वे ऐसे लोग बन जायेंगे जो परमेश्वर के कार्य में बाधा उपस्थित करते हैं और उनकी उपेक्षा करते हैं।