परमेश्वर का प्रेम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर का प्रेम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

1/12/19

परमेश्वर के लौटने की गवाहियाँ-परमेश्वर के परिवार में न्याय शुरू हो चुका है

परमेश्वर के परिवार में न्याय शुरू हो चुका है 

ऐशन, अमेरिका


    मैं एक ईसाई हूँ। जब मैंने पहली बार परमेश्वर में विश्वास करना शुरू किया, तो मैंने अकसर उन उपदेशों को सुना जहाँ लोग कहा करते थे, "प्रभु यीशु हमारा उद्धार करने वाला है। वह हमारे पापों के कारण क्रूस पर चढ़ाया गया था। यीशु दयालु और प्यार करने वाला है। जब तक हम प्रभु के सामने अक्सर आते हैं और प्रार्थना के माध्यम से हमारे पापों को स्वीकार करते हैं, हमारे पाप क्षमा किए जाएँगे और जब प्रभु लौटेगा, तो हम स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकेंगे।" बाद में, जब मैंने बाइबल पढ़ी, तो मैंने कई उन कई हिस्सों पर ध्यान दिया जहाँ "न्याय" का उल्लेख किया गया है।

26/6/19

सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने मुझे जिंदगी में दूसरा मौका दिया है

         सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने मुझे जिंदगी में दूसरा मौका दिया है

दो साधारण भाई व बहन, बीजिंग
15 अगस्त, 2012
मेरे लिए 21 जुलाई 2012 सबसे अविस्मरणीय दिन था, साथ ही साथ मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन भी।
उस दिन, बीजिंग में फांगशान जिले में भारी बारिश हो रही थी, सबसे भारी बारिश जो हमने इकसठ सालों में वहां देखी थी। शाम 4 बजे के थोड़ी देर बाद, मैं यूं ही नज़र डालने के लिए सड़क की ओर गया और देखा कि सब ओर पानी था। हमारी परिवार की कार पहले ही बह रही थी, लेकिन वह अभी तक बह कर आगे नहीं गई थी तो इसका एकमात्र कारण यह था कि इसके सामने कुछ था जो इसे आगे बहने से रोक रहा था।

4/5/19

God Has Changed My Life | Hindi Christian Movie | "एक भटकता हुआ दिल घर वापस आ गया"


God Has Changed My Life | Hindi Christian Movie | "एक भटकता हुआ दिल घर वापस आ गया"

जब वह छोटा था तभी से, नोवो अपनी मां की ही तरह प्रभु यीशु में विश्वास करता था। भले ही वह अक्सर बाइबल पढ़ता था, प्रार्थना करता था, और धर्मोपदेश में शामिल भी होता था, लेकिन वह दुनिया की शैतानी रीति का अनुसरण करने, शरीर के आनंद के लिए जीने, झूठ बोलने और धोखा देने के अलावा कुछ नहीं कर पाता था...। उसने कई बार पाप करके स्वीकार करने, स्वीकार करके फिर पाप करने के जीवन चक्र को तोड़ने का संकल्प लिया था। हालांकि, वह हमेशा ही असफल हुआ था।

3/5/19

God Is My Lord | Almighty God Saved Me | Hindi Christian Movie "बच्चे, घर लौट आओ!"


God Is My Lord | Almighty God Saved Me | Hindi Christian Movie "बच्चे, घर लौट आओ!"

लाइ शिंगुआंग वरिष्ठ हाई स्कूल का छात्र है। बहुत छोटी उम्र में वह एक समझदार और सुशील लड़का था। उसके माता-पिता और शिक्षक उसको बहुत चाहते थे। माध्यमिक शाला में जाते समय वह इंटरनेट कंप्यूटर खेलों में आसक्त हो गया था। वह इंटरनेट कैफे जाने के लिए अक्सर अपनी कक्षाएं छोड़ने लगा। उसके माता-पिता ने उसकी इंटरनेट गेमिंग की लत छुड़वाने में उसकी मदद करने की भरसक कोशिश की। दुर्भाग्य से लाइ शिंगुआंग की लत बुरी से और अधिक बुरी हो गयी। वह हतोत्साहित हो गया और धीरे-धीरे एक बदमाश लड़के में बदल गया.....।

2/5/19

Hindi Best Christian Family Movie "कहाँ है घर मेरा?" | God Gave Me a Happy Family (Hindi Dubbed)


Hindi Best Christian Family Movie "कहाँ है घर मेरा?" | God Gave Me a Happy Family (Hindi Dubbed)

वेन्‍या जब दो साल की थी, उसके माता-पिता का तलाक हो गया और उसके बाद वह अपने पिता और सौतेली मां के साथ रही। उसकी सौतेली मां उसे स्‍वीकार नहीं कर पाई और हमेशा उसके पिता के साथ झगड़ा करती रही। उसके पिता के पास वेन्‍या को उसकी मां के घर भेजने के अलावा कोई और चारा न रहा, परंतु उसकी मां अपने कारोबार को चलाने में पूरी तरह व्‍यस्‍त थी और उसके पास वेन्‍या का ध्‍यान रखने के लिए कोई समय नहीं था, इसलिये वह अक्‍सर अपने रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों के घर लालन-पालन के लिए धक्‍का खाती रही। दूसरों के यहां लालन-पालन के कई वर्षों के पश्‍चात् नन्‍ही सी वेन्‍या अकेली और असहाय महसूस करने लगी और एक घर के अपनेपन के लिए लालायित होने लगी। जब उसके पिता और सौतेली मां का तलाक हुआ, तभी वह अपने पिता के घर आ पाई और उसके बाद ही, अच्‍छे या बुरे के लिए, उसे एक घर मिल पाया।