सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

20/1/20

सात गर्जनाएँ—भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे







सात गर्जनाएँ—भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे

मैं अपने कार्य को अन्य जाति देशों में फैला रहा हूँ। मेरी महिमा पूरे ब्रह्मांड में जगमगा रही है; मेरी इच्छा सितारों की तरह अंकित लोगों में सन्निहित है, सबकी कमान मेरे हाथों में है और सब मेरे द्वारा सौंपे गए कार्य को करने में लगे हैं। इस समय से, मैं सभी मनुष्यों को दूसरी दुनिया लाते हुए एक नये युग में प्रवेश कर गया हूँ। जब मैं अपने "गृह-देश" में वापस लौटा, तो मैंने अपनी मूल योजना के कार्य का एक अन्य भाग शुरू किया, ताकि मनुष्य मुझे और गहराई से जान सके। मैं ब्रह्मांड पर उसके संपूर्ण रूप में विचार करता हूँ और देखता हूँ कि[क] यह मेरे कार्य के लिए एक उचित अवसर है, इसलिए मैं मनुष्य पर अपना नया कार्य करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान आ-जा रहा हूँ। आखिरकार, यह एक नया युग है, और मैं ज़्यादा लोगों को नए युग में लेकर जाने के लिए और जिन्हें मैं हटाऊंगा उनमें से ज़्यादा लोगों को अलग कर देने के लिए, नए कार्य को लेकर आया हूँ। बड़े लाल अजगर के देश में, मैंने कार्य का एक चरण पूरा किया है, जिसकी थाह मनुष्य नहीं पा सकते हैं, जिसके कारण वे हवा में डोलते हैं, जिसके बाद कई लोग हवा के वेग में चुपचाप बह जाते हैं। सचमुच, यह एक "खलिहान" है जिसे मैं साफ़ करने वाला हूँ, यही मेरी लालसा है और यही मेरी योजना है।

20/12/19

परमेश्वर के कथन "तुम्हें सत्य के लिए जीना चाहिए क्योंकि तुम्हें परमेश्वर में विश्वास है"




परमेश्वर के कथन "तुम्हें सत्य के लिए जीना चाहिए क्योंकि तुम्हें परमेश्वर में विश्वास है"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं, "इसलिए, परमेश्वर में विश्वास करना इतना आसान नहीं है जैसा कि मनुष्य कह सकता है। जैसे कि परमेश्वर इसे देखता है, यदि तुम्हारे पास सिर्फ़ ज्ञान है किन्तु जीवन के रूप में उसका वचन नहीं है; यदि तुम सिर्फ़ अपने स्वयं के ज्ञान तक ही सीमित हो परन्तु सत्य का अभ्यास नहीं कर सकते हो या परमेश्वर के वचन को जी नहीं सकते हो, तो तब भी यह प्रमाण है कि तुम्हारे पास परमेश्वर को प्रेम करने वाला हृदय नहीं है, और दर्शाता है कि तुम्हारा हृदय परमेश्वर से संबंधित नहीं है। परमेश्वर में विश्वास करके उसे जान लेना; यह अंतिम लक्ष्य है और जिसे मनुष्य को खोजना चाहिए। तुम्हें परमेश्वर के वचनों को जीने के लिए प्रयास समर्पित अवश्य करने चाहिए ताकि वे तुम्हारे अभ्यास में महसूस किए जा सकें। यदि तुम्हारे पास सिर्फ़ सैद्धांतिक ज्ञान है, तो परमेश्वर में तुम्हारा विश्वास बेकार हो जाएगा। तब यदि तुम सिर्फ़ इसे अभ्यास में लाते हो और उसके वचन को जीते हो तभी तुम्हारा विश्वास पूर्ण और परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप माना जाएगा।"

अनुशंसित: आत्मिक जीवन — ईश्वर के साथ एक रिश्ता बनाएँ — सबसे महत्वपूर्ण अभ्यास

क्या वास्तव में आप प्रभु येशु द्वारा बताये गए स्वर्गारोहण का वास्तविक अर्थ जानते हो?

5/12/19

यहोवा परमेश्वर की चेतावनी नीनवे के लोगों तक पहुंचती है

यहोवा परमेश्वर की चेतावनी नीनवे के लोगों तक पहुंचती है


    योना 1:1-2 यहोवा का यह वचन अमित्तै के पुत्र योना के पास पहुँचा: "उठकर उस बड़े नगर नीनवे को जा, और उसके विरुद्ध प्रचार कर; क्योंकि उसकी बुराई मेरी दृष्‍टि में बढ़ गई है।"


    योना 3 तब यहोवा का यह वचन दूसरी बार योना के पास पहुँचा: "उठकर उस बड़े नगर नीनवे को जा, और जो बात मैं तुझ से कहूँगा, उसका उस में प्रचार कर।" तब योना यहोवा के वचन के अनुसार नीनवे को गया। नीनवे एक बहुत बड़ा नगर था, वह तीन दिन की यात्रा का था। योना ने नगर में प्रवेश करके एक दिन की यात्रा पूरी की, और यह प्रचार करता गया, "अब से चालीस दिन के बीतने पर नीनवे उलट दिया जाएगा।"

10/11/19

परमेश्वर के वचन-प्रार्थना की क्रिया के विषय में



प्रार्थना की क्रिया के विषय में


अपने प्रतिदिन के जीवन में तुम प्रार्थना पर बिलकुल ध्यान नहीं देते। लोगों ने प्रार्थना को सदैव नजरअंदाज किया है। प्रार्थनाएँ लापरवाही से की जाती थीं, जिसमें इंसान परमेश्वर के सामने बस खानापूर्ति करता था। किसी ने भी कभी परमेश्वर के समक्ष पूरी रीति से अपने हृदय को समर्पित नहीं किया है और न ही परमेश्वर से सच्चाई से प्रार्थना की है। लोग परमेश्वर से तभी प्रार्थना करते हैं जब उनके साथ कुछ घटित हो जाता है। इन सारे समयों के दौरान, क्या तुमने कभी सच्चाई के साथ परमेश्वर से प्रार्थना की है? क्या तुमने कभी पीड़ा के आँसुओं को परमेश्वर के सामने बहाया है? क्या तुमने कभी परमेश्वर के सामने स्वयं को पहचाना है? क्या तुमने कभी परमेश्वर के साथ हृदय से हृदय मिलाते हुए प्रार्थना की है?

3/11/17

परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियन्ता है

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन-परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियन्ता है


मानवजाति का सदस्य और सच्चे ईसाई होने के नाते, अपने मन और शरीर को परमेश्वर के आदेश को पूरा करने के लिए समर्पित करना हम सभी की ज़िम्मेदारी और दायित्व है, क्योंकि हमारा सम्पूर्ण अस्तित्व परमेश्वर से आया है, और यह परमेश्वर की संप्रभुता के कारण अस्तित्व में है। यदि हमारे मन और शरीर परमेश्वर के आदेश के लिए नहीं हैं और मानवजाति के धर्मी कार्य के लिए नहीं हैं, तो हमारी आत्माएँ उन लोगों के योग्य नहीं हैं जो परमेश्वर के आदेश के लिए शहीद हुए हैं, परमेश्वर के लिए तो और भी अधिक अयोग्य हैं, जिसने हमें सब कुछ प्रदान किया है।