सुसमाचार फिल्म श्रृंखला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुसमाचार फिल्म श्रृंखला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

25/11/19

Hindi Christian Movie | परमेश्वर में आस्था 2 – कलीसिया के गिरने के बाद | True Stories of Christians


Hindi Christian Movie | परमेश्वर में आस्था 2 – कलीसिया के गिरने के बाद | True Stories of Christians

    
जब से चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी सत्ता में आई है, तब से यह लगातार ईसाई धर्म और कैथोलिक धर्म को मानने वाले लोगों का दमन कर रही है और उन्हें यातनाएँ दे रही है। इसकी मंशा चीन से तमाम धार्मिक आस्थाओं का पूरी तरह से उन्मूलन करके, इसे नास्तिकता का गढ़ बना देना है। ख़ास तौर से जब से शी जिनपिंग राष्ट्रपति बना है, तब से तो आस्था पर आक्रमण अपने चरम पर पहुँच गये हैं। यहाँ तक कि आधिकारिक तौर पर स्वीकृत थ्री-सेल्फ़ कलीसिया को भी ध्वस्त किया जा रहा है, क्रूस उखाड़ फेंके जा रहे हैं।

25/10/19

Hindi Christian Movie | अग्नि द्वारा बप्तिस्मा | Can We Enter the Kingdom of Heaven by Hard Work?




Hindi Christian Movie | अग्नि द्वारा बप्तिस्मा | Can We Enter the Kingdom of Heaven by Hard Work?


प्रभु यीशु ने कहा, "जो मुझ से, 'हे प्रभु! हे प्रभु!' कहता है, उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है" (मत्ती 7:21)। हम लोग स्वर्गिक पिता की इच्छा को पूरा करने वाले और परमेश्वर के आज्ञाकारी कैसे बनें, ताकि परमेश्वर हमें स्वर्ग के राज्य में ले जायें?

10/10/19

Hindi Christian Movie | स्वर्गिक राज्य की प्रजा | Be an Honest Man and Testify to God




Hindi Christian Movie | स्वर्गिक राज्य की प्रजा | Be an Honest Man and Testify to God


प्रभु यीशु ने कहा, "मैं तुम से सच कहता हूँ कि जब तक तुम न फिरो और बालकों के समान न बनो , तुम स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने नहीं पाओगे" (मत्ती 18:3)। प्रभु यीशु ने हमें बताया कि केवल ईमानदार लोग ही स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं; केवल ईमानदार लोग ही राज्य की प्रजा हो सकते हैं। यह फ़िल्म ईसाई चेंग नूओ के परमेश्वर के कार्य का अनुभव करने और जीवन में एक ईमानदार इंसान बनने के संघर्ष की कहानी कहती है। 

28/8/19

Hindi Christian Movie | ईमान से समझौता नहीं | Christian Testimony in the Workplace (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Movie | ईमान से समझौता नहीं | Christian Testimony in the Workplace (Hindi Dubbed)

वांग शिनयू और उसके पति की कपड़े की एक दुकान है। हालाँकि आरंभ में वे पूरी सच्चाई और ईमानदारी से अपना स्टोर चलाते हैं। लेकिन अधिक धन नहीं कमा पाते और बड़ी मुश्किल से गुज़र-बसर कर पाते हैं। लेकिन जब वे अपने साथियों को झूठ और फ़रेब से कारोबार करके गाड़ियाँ और घर ख़रीदते, ऐशो-आराम की ज़िंदगी जीते देखते हैं, तो वे निर्णय करते हैं कि अब वे भी पीछे नहीं रहेंगे, और अपने साथियों की राह पर ही चलते हुए, वे झूठ और फ़रेब से कारोबार करने लगते हैं। कुछ सालों बाद, हालाँकि उन्होंने पैसा कमा लिया, उनकी अंतरात्मा उन्हें कचोटती है, उन्हें अपने दिल में एक ख़ालीपन का एहसास होता है।

20/8/19

Hindi Christian Movie | इंतज़ार था जिन ख़ुशियों का | A True Christian Story (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Movie | इंतज़ार था जिन ख़ुशियों का | A True Christian Story (Hindi Dubbed) 

डिंग रुइलिन और उसका पति एक कारोबार शुरू करने और उसे चलाने के लिये दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि पैसा कमाकर, एक अच्छी ज़िंदगी जी सकें। लेकिन सीसीपी सरकार के शोषण और बुरे बर्ताव के चलते, वे कर्ज़ में बुरी तरह डूब जाते हैं। विदेश जाकर काम करने के अलावा, उनके पास और कोई विकल्प नहीं बचता।  अधिक पैसा कमाने की गरज़ से, डिंग रुइलिन दो-दो काम पकड़ लेती है। काम के भारी बोझ और आस-पास के लोगों की बेरुख़ी से, उसे पीड़ा और पैसा कमाने की बेबसी का एहसास होता है। अपनी पीड़ा और उलझन के मध्य, डिंग रुइलिन की मुलाकात अपनी हाई स्कूल की एक सहपाठी लिन झिशिन से हो जाती है। बातचीत के दौरान डिंग रुइलिन को पता चलता है कि परमेश्वर में आस्था रखने की वजह से लिन झिशिन में बहुत-सी बातों की समझ आ गई है।

14/8/19

Hindi New Gospel Movie | Is Life From the Bible or From God | "बाइबल और परमेश्वर"

Hindi New Gospel Movie | Is Life From the Bible or From God | "बाइबल और परमेश्वर"

लियू झिझोंग चीन में एक स्थानीय कलीसिया के एल्डर हैं। वह 30 वर्षों से भी अधिक समय से एक विश्वासी रहे हैं, और उन्होंने निरंतर विश्वास किया है कि "बाइबल परमेश्वर से प्रेरित है," "बाइबल परमेश्वर का प्रतिनिधित्व करती है, परमेश्वर में विश्वास करना बाइबल में विश्वास करना है, बाइबल में विश्वास करना परमेश्वर में विश्वास करना है।" उनके हृदय में बाइबल सर्वोपरि है। बाइबिल में अपनी गहरी श्रद्धा और अटूट विश्वास के कारण, उन्होंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंतिम दिनों के कार्य को देखने या समझने की मांग नहीं की है। एक दिन, जब उन्होंने विश्वासियों को सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को ऑनलाइन पढ़ने से रोक दिया, तो उनका सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कलीसिया के उपदेशकों के साथ आमना-सामना हो गया।

8/8/19

Hindi Christian Video | The Lord Jesus Is My Shepherd and My Strength | "बेड़ियों को तोड़ो और भागो"


Hindi Christian Video | The Lord Jesus Is My Shepherd and My Strength | "बेड़ियों को तोड़ो और भागो"


ली चुंगमिन दक्षिण कोरिया के सियोल की एक कलीसिया के एल्डर थे। बीस वर्षों से भी अधिक समय से, उन्होंने पूरी तरह बाइबल के अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित करके, उत्साहपूर्वक प्रभु की सेवा की थी। अपने धार्मिक नेताओं के उदाहरण पर चलते हुए, उन्होंने सोचा था कि प्रभु में विश्वास करने का अर्थ बाइबल में विश्वास करना है, और बाइबल पर विश्वास करना प्रभु पर विश्वास करने के समान था। उनका मानना था कि जब तक वे बाइबल पर दृढ रहते हैं, उनको स्वर्ग के राज्य में आरोहित किया जाएगा। इन धारणाओं ने उन्हें बेड़ियों में जकड़े रहने के लिए मजबूर कर दिया, उन्हें परमेश्वर के पदचिन्हों पर चलने और परमेश्वर में विश्वास करने से रोक दिया। जिसके परिणाम स्वरूप, ली चुंगमिन ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को समझने के बारे में कभी नहीं सोचा.....

2/8/19

Hindi Gospel Movie "प्रतीक्षारत" | The Lord Jesus Christ Has Appeared to Do His Work (Hindi Dubbed)



Hindi Gospel Movie "प्रतीक्षारत" | The Lord Jesus Christ Has Appeared to Do His Work (Hindi Dubbed)


यांग हूएन चीन में एक हाउस चर्च के एक पादरी हैं। अपने पिता यांग शोडाऊ के साथ, उन्होंने प्रभु यीशु के बादलों से उतर कर आने और उन्हें स्वर्ग के साम्राज्य में ले जाए जाने की प्रतीक्षा की है। इसके लिए, उन्होंने बड़ी मेहनत से प्रभु के लिए कार्य किया है, उसके नाम का दामन थामा है, और यह विश्वास किया है कि जो कोई भी बादलों से उतरकर न आने वाला प्रभु यीशु है, वह झूठा मसीह है। इसलिए, जब उन्होंने प्रभु के दूसरे अवतरण के बारे में सुना, तो उन्होंने न उसपर ध्यान दिया और न ही उसे स्वीकार किया। उन्होंने सोचा कि देखना और प्रतीक्षा करना ही सबसे अच्छा रहेगा। ....

27/7/19

Hindi Gospel Movie | भक्ति का भेद | How Will Jesus Christ Come Back? (Hindi Dubbed)

Hindi Gospel Movie | भक्ति का भेद | How Will Jesus Christ Come Back? (Hindi Dubbed)


लिन बोएन चीन के गृह कलीसिया में एक एल्डर थे। एक विश्वासी के रूप में अपने सभी वर्षों के दौरान, प्रभु के लिए कष्ट उठाना अपना सौभाग्य समझते थे, और वे प्रभु यीशु मसीह के ज्ञान और सिद्धि को दुनिया की किसी भी अन्य चीज़ से ज़्यादा महत्व देते थे। एक सौभाग्यशाली दिन, वे धर्मोपदेश देने गए थे जब उन्हें कुछ हैरान करने वाले समाचार सुनाई दिए: प्रभु यीशु शरीर रूप में लौट आये हैं, और वे अंत के दिनों के मसीह -- सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं!

21/7/19

Welcome the second coming of the Lord Jesus | Hindi Christian Movie "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न"


Welcome the second coming of the Lord Jesus | Hindi Christian Movie | "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न" (Hindi Dubbed)


जैसे ही कोई दक्षिण कोरियाई पादरी प्रभु के आगमन की उत्‍सुकतापूर्वक प्रतीक्षा कर रहा होता है, तो उसे चमकती पूर्वी बिजली के बारे में पता चलता है जो चीन में प्रकट हुई है, जो यह गवाही देती है कि प्रभु पहले ही लौट चुका है। वह सच्‍चे मार्ग की जाँच-पड़ताल करने के लिए चीन जाता है। कई असफलताओं के बाद वह सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचनों को पढ़ने में समर्थ होता है, लेकिन जैसे ही वह सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचनों के माध्‍यम से प्रभु की आवाज़ को पहचाता है, तो अचानक ही उसे सीसीपी सरकार द्वारा गिरफ़्तार करके कोरिया निर्वासित कर दिया जाता है। सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर के वचनों को नहीं पढ़ पाने के कारण वह बहुत परेशान और मायूस अनुभव करता है...

19/7/19

God’s Warning in the Last Days | Hindi Christian Movie | "शहर परास्त किया जाएगा" (Hindi Dubbed)

God’s Warning in the Last Days | Hindi Christian Movie | "शहर परास्त किया जाएगा" (Hindi Dubbed)


ईसाई चेंग ह्युआइज़ चीन की एक गृह-कलीसिया में सहकर्मी हैं। वे अपनी कलीसिया को एक कारखाना खोलते हुए देखती हैं जिसमें पादरी विश्‍वासियों को सीसीपी सरकार को सौंपने के लिए थ्री-सेल्‍फ-कलीसिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हैं। चर्च के पादरी और एल्‍डर्स गोपनीय और ख़ुलेआम तरीकों से अपने व्‍यक्तिगत ओहदों और नाम के‍ लिए ईर्ष्‍यापूर्ण ढंग से संघर्ष करते हैं और कलीसिया को विभाजित कर देते हैं। चमकती पूर्वी बिजली का विरोध करने के लिए और विश्‍वासियों को उसका अध्‍ययन करने से रोकने के लिए वे सीसीपी सरकार के साथ भी गठजोड़ कर लेते हैं। वे लोग अग्रसक्रिय होकर राज्‍य के सुसमाचार का प्रचार करने वाले भाई-बहनों को गिरफ़्तार करवाने के लिए पुलिस को सूचना भी देते हैं।

13/7/19

Hindi Christian Movie | नूह का समय आ चुका है | God's Warning to Man in the Last Days (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Movie | नूह का समय आ चुका है | God's Warning to Man in the Last Days (Hindi Dubbed)


आओ नूह के युग के दौरान की मानवता पर पीछे मुड़कर देखते हैं। मनुष्य सभी प्रकार की दुष्ट गतिविधियों में संलग्न था और पश्चाताप करने के लिए उसने विचार भी नहीं किया। किसी ने भी परमेश्वर के वचन को नहीं सुना। उनकी कठोरता तथा बुराई ने परमेश्वर के क्रोध को बढ़ाया और अंत में, वे एक भयंकर बाढ़ की आपदा द्वारा निगल लिये गये। केवल नूह के आठ लोगों के परिवार ने परमेश्वर के वचन को सुना और बच पाने में सफल रहे। अब, अंत के दिन पहले ही आ चुके हैं। मानवता का भ्रष्टाचार और ज्यादा गहरा होता जा रहा है। हर कोई दुष्‍टता की पूजा कर रहा है।

10/7/19

Hindi Christian Movie "बदलाव की घड़ी" | How to Be Raptured Into the Kingdom of Heaven (Hindi Dubbed)


Hindi Christian Movie "बदलाव की घड़ी" | How to Be Raptured Into the Kingdom of Heaven (Hindi Dubbed)

सू मिंग्यू मुख्य-भूमि चीन में एक गृह कलीसिया में उपदेशिका हैं। वर्षों से वे प्रभु की धर्मनिष्ठ सेविका रही हैं, जो प्रभु के लिए उपदेश देने का कार्य करती हैं और कलीसिया के कार्य का भार उठाने पर ज़ोर देती हैं। वे बाइबल में पौलुस के कथन पर चलती हैं, यह समझते हुए कि केवल प्रभु में विश्वास कर लेने मात्र से धार्मिक कहलाया जा सकता है और अनुग्रह द्वारा रक्षा मिल सकती है। हालांकि मनुष्य अब भी निरंतर पाप करता है, परंतु उसके पाप प्रभु द्वारा क्षमा किये जा चुके हैं, और प्रभु के लौटने पर उसकी छवि उसी पल बदल कर पवित्र कर दी जायेगी उसे स्वर्ग के राज्य में आरोहित कर लिया जाएगा। परंतु, हाल के वर्षों में कलीसिया अधिक-से-अधिक उजाड़ हो गयी है, विश्वासी सामान्यत: नकारात्मक और कमजोर हो गए हैं, उनकी श्रद्धा और प्रेम ठंडे पड़ चुके हैं।

6/7/19

The True Meaning of Faith in God | Hindi Gospel Movie | "परमेश्वर में आस्था" (Hindi Dubbed)

The True Meaning of Faith in God | Hindi Gospel Movie | "परमेश्वर में आस्था" (Hindi Dubbed)


यू कोंगुआंग सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया के साथ सुसमाचार को फैलाता है, और चीनी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करते हुए उसे स्थानीय गृह-कलीसिया के एक सहकर्मी, झेंग ज़ुन द्वारा बचाया जाता है। उसके बाद वह झेंग ज़ुन और अन्‍य लोगों के साथ, परमेश्‍वर में आस्‍था क्या होती है, परमेश्‍वर की स्‍वीकृति प्राप्‍त करने हेतु कैसे विश्‍वास करना चाहिए, और सत्‍य के अन्‍य पहलुओं पर, कई बार संगति करता है। अंत में, ये सत्‍य झेंग ज़ुन और दूसरों की लंबे समय से चले आ रही भ्रांतियों और कठिनाइयों का समाधान करते हैं, और उन्हें "परमेश्‍वर में आस्था" के सही अर्थ को समझने देते हैं और उनके हृदयों को मुक्‍त कर देते हैं।

2/7/19

Best Hindi Christian Movie | "तड़प" | God Reveals the Mystery of Kingdom of Heaven (Hindi Dubbed)


Best Hindi Christian Movie | "तड़प" | God Reveals the Mystery of Kingdom of Heaven (Hindi Dubbed) 

दो हज़ार साल पहले, प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों को वचन दिया था: "मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो" (यूहन्ना 14:2-3)।(© BSI) इस वजह से, विश्वासी लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी प्रभु के वचन के पूरा होने की उत्कट कामना और प्रार्थना करते रहे हैं, और उम्मीद और प्रार्थना करते रहे हैं कि वे स्वर्गारोहित होकर प्रभु से मिलेंगे और प्रभु के आने पर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करेंगे। यह इस फिल्म के नायक, चेन शियांगुआंग का चरित्र-चित्रण भी करती है। नायक उत्साही खोजी है, जो प्रभु के आगमन के स्वागत के लिये सुसमाचार का प्रसार करता है और प्रभु की गवाही देता है।

28/6/19

Welcome the Second Coming of Christ | Best Hindi Christian Movie "मायाजाल को तोड़ दो" (Hindi Dubbed)

Welcome the Second Coming of Christ | Best Hindi Christian Movie "मायाजाल को तोड़ दो" (Hindi Dubbed)


फू जिन्‍हुआ चीन की एक गृह कलीसिया की एल्‍डर है। कई वर्षों से वह प्रभु में विश्‍वास रखती आई है और वह हमेशा सोचती थी कि बाइबल परमेश्‍वर द्वारा प्रेरित है, कि बाइबल के सभी वचन परमेश्‍वर के वचन हैं; कि उसे सिर्फ़ प्रभु में विश्‍वास करने और बाइबल के अनुसार चलने की आवश्‍यकता है, तथा जब प्रभु बादलों पर नीचे उतरेगा तो वह स्‍वर्ग के राज्‍य में स्‍वर्गारोहित हो जाएगी। हालाँकि, उसके सहकर्मी उसके मन में संदेह का बीजारोपण कर देते हैं। चार रक्तिम चंद्रग्रहण दिखाई दे चुके हैं, और प्रभु के आगमन की भविष्‍यवाणियाँ पूरी हो चुकी हैं। यह तर्कसंगत है कि प्रभु पहले ही वापिस आ चुका है, तो जब वह बादलों पर नीचे आया तो हमने उनका स्‍वागत क्‍यों नहीं किया? ...

24/6/19

Hindi Best Christian Movie | "मेरे काम में दखल मत दीजिए" | The Spiritual Awakening of Christians


Hindi Best Christian Movie | "मेरे काम में दखल मत दीजिए" | The Spiritual (Hindi Dubbed)


ली छींगशिंग चीन की एक गृह कलीसिया में प्रचारक हैं, और अनेक वर्षों से प्रभु में आस्थावान रही हैं। वे हमेशा उत्साह के साथ सुसमाचार के प्रचार का प्रभु का कार्य करती हैं, वे चौकस होकर प्रभु के आने का इंतज़ार कर रही हैं ताकि वे स्वर्ग के राज्य में लायी जा सकें। हाल के वर्षों में, ली छींगशिंग ने देखा है कि विभिन्न पंथ और कलीसिया पहले से कहीं अधिक वीरान होते जा रहे हैं। परंतु चमकती पूर्वी बिजली, चीन की कम्युनिस्ट सरकार और धार्मिक वर्गों द्वारा ज़बरदस्त निंदा और अत्याचार के बावजूद और ज़्यादा जोशपूर्ण हो गयी है।

23/6/19

The Second Coming of Jesus | Hindi Best Christian Movie "द्वार पर दस्तक" (Hindi Dubbed)


The Second Coming of Jesus | Hindi Best Christian Movie "द्वार पर दस्तक" (Hindi Dubbed) 

दो हज़ार साल पहले, प्रभु यीशु ने भविष्‍यवाणी की थी, "आधी रात को धूम मची: 'देखो, दूल्हा आ रहा है! उससे भेंट करने के लिये चलो'" (मत्ती 25:6)।(© BSI) "देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हूँ; यदि कोई मेरा शब्द सुनकर द्वार खोलेगा, तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूँगा और वह मेरे साथ" (प्रकाशितवाक्य 3:20)। (© BSI) दो हज़ार वर्षों से, प्रभु के विश्‍वासी चौकन्‍ने रहकर द्वार पर प्रभु की दस्तक की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो प्रभु जब लौटेगा तब वह किस तरह मनुष्‍यजाति के द्वार पर दस्तक देगा?

21/6/19

Hindi Gospel Movie | बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा | Do You Know the Inside Story of the Bible?


Hindi Gospel Movie | बाइबल के बारे में रहस्य का खुलासा | Do You Know the Inside Story of the Bible? (Hindi Dubbed)

फेंग ज्याह्वई, चीन की एक गृह कलीसिया की प्रचारक हैं। उन्‍होंने कई सालों से प्रभु में विश्‍वास किया है और सदा यह सोचा कि बाइबल परमेश्‍वर से प्रेरित है, कि अपनी आस्‍था में इसका अनुसरण करना आवश्‍यक है, परमेश्‍वर के वचन बाइबल के बाहर नहीं प्रकट होते, और बाइबल से भटकना विधर्म है। परंतु हाल के वर्षों में कलीसिया के उजाड़ हो जाने और विश्‍वासियों के अपनी आस्‍था के प्रति उदासीन हो जाने से, उनमें गहन संशय पैदा हुआ। वे बाइबल के बारे में चाहे जैसे भी बातें करतीं, तो भी वे अपनी कलीसिया को पुनर्जिवित करने में असफल रहीं .. जब तक कि एक सहकर्मी, भाई युआन ने, सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की कलीसिया के गवाहों को आमंत्रित नहीं किया। गहन चर्चाओं के कई दौरों के पश्‍चात् फेंग ज्याह्वई अंतत: बाइबल की अंदरूनी कहानी और उसका सार समझ जाती हैं। वे उसके बाहर कदम रखती हैं, मेम्‍ने के पदचिन्‍हों पर चलती हैं, और अन्‍य विश्‍वासियों को सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर की ओर मुड़ने में उनकी रहनुमाई करती हैं।

19/6/19

Hindi Christian Movie | बाइबल से बाहर निकलें | Can We Gain Eternal Life by Keeping the Bible?


Hindi Christian Movie | बाइबल से बाहर निकलें | Can We Gain Eternal Life by Keeping the Bible? (Hindi Dubbed)


वांग यू चीन की एक गृह कलीसिया में प्रचारिका थीं। अपने पूरे दिल और रूह से वे प्रभु के लिए कलीसिया को उपदेश देतीं और उसकी अगुवाई करती थीं। लेकिन जब उनकी कलीसिया ज़्यादा-से-ज़्यादा वीरान होती गयी, तो वे बेचैनी की आग में जलने लगीं, मगर वे इस बारे में कुछ नहीं कर पा रही थीं।