कलीसिया जीवन पर फिल्में लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कलीसिया जीवन पर फिल्में लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

6/5/19

Hindi Christian Movie | इंसान का आचरण | Only the Honest Are Truly Good People (Hindi Dubbed)

Hindi Christian Movie | इंसान का आचरण | Only the Honest Are Truly Good People (Hindi Dubbed)


बचपन से ही चेंग जियांगगुआंग के माता-पिता और अध्यापकों ने उसे सिखाया था "मिल-जुलकर रहना पूँजी है, सहनशीलता एक सदगुण है," "अच्छे दोस्तों के दोषों पर चुप रहने से दोस्ती अच्छी और लम्बी चलती है," "गलत होते देखकर भी ज़बान बंद रखो।" जैसी बातों का पालन करने से लोगों के साथ संबंध मधुर बने रहते हैं। उसने इन बातों को गांठ बांध लिया कि कभी किसी को अपने कामों या बातों से नाराज़ नहीं करना है, और हमेशा लोगों से अपने रिश्ते बनाए रखने का ख़्याल करना है, और अपने आस-पास के लोगों में एक "अच्छे इंसान" की छवि बनाये रखनी है। जब चेंग जियांगगुआंग अंत के दिनों में
सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार कर लेता है तो उसे परमेश्वर के वचन से पता चलता है कि सिर्फ सत्य का पालन करके और एक सच्चा इंसान बनकर ही व्यक्ति परमेश्वर की स्वीकृति और उनका उद्धार प्राप्त कर सकता है, इसलिए वह एक सच्चा इंसान बनने की शपथ लेता है।

5/5/19

Hindi Christian Movie | खोलें दिल की ज़ंजीरें | So Happy to Obey God's Arrangements (Hindi Dubbed)



Hindi Christian Movie | खोलें दिल की ज़ंजीरें | So Happy to Obey God's Arrangements (Hindi Dubbed)


चन ज़ी एक बेहद गरीब किसान परिवार में पैदा हुए थे। स्कूल में पढ़ाये गये "ज्ञान आपकी नियति को बदल सकता है" और "आपकी नियति आपके अपने हाथ में है" के चलते, स्कूल में ये उनके आदर्श-वाक्य बन गये। उन्हें यकीन था कि जब तक वे लगातार कड़ी मेहनत करेंगे, वे दूसरे लोगों से एक कदम आगे रहेंगे, योग्यता और शोहरत हासिल करेंगे।

4/5/19

God Has Changed My Life | Hindi Christian Movie | "एक भटकता हुआ दिल घर वापस आ गया"


God Has Changed My Life | Hindi Christian Movie | "एक भटकता हुआ दिल घर वापस आ गया"

जब वह छोटा था तभी से, नोवो अपनी मां की ही तरह प्रभु यीशु में विश्वास करता था। भले ही वह अक्सर बाइबल पढ़ता था, प्रार्थना करता था, और धर्मोपदेश में शामिल भी होता था, लेकिन वह दुनिया की शैतानी रीति का अनुसरण करने, शरीर के आनंद के लिए जीने, झूठ बोलने और धोखा देने के अलावा कुछ नहीं कर पाता था...। उसने कई बार पाप करके स्वीकार करने, स्वीकार करके फिर पाप करने के जीवन चक्र को तोड़ने का संकल्प लिया था। हालांकि, वह हमेशा ही असफल हुआ था।

28/7/18

Hindi Christian Family Movie | बच्चे, घर लौट आओ | God Saved a Young Gaming Addict


Hindi Christian Family Movie | बच्चे, घर लौट आओ | God Saved a Young Gaming Addict

लाइ शिंगुआंग वरिष्ठ हाई स्कूल का छात्र है। बहुत छोटी उम्र में वह एक समझदार और सुशील लड़का था। उसके माता-पिता और शिक्षक उसको बहुत चाहते थे। माध्यमिक शाला में जाते समय वह इंटरनेट कंप्यूटर खेलों में आसक्त हो गया था।

21/7/18

Hindi Best Christian Video | सौभाग्य और दुर्भाग्य | God Led Me to Live a Happy Life (Hindi Dubbed)

Hindi Best Christian Video | सौभाग्य और दुर्भाग्य | God Led Me to Live a Happy Life (Hindi Dubbed)

एक गरीब परिवार में आने की वजह से, बहुत छोटी उम्र से ही डु जुआन एक बेहतर ज़िंदगी जीने के लिए बहुत सा धन कमाने को दृढ़-संकल्पित थी। अपने इस लक्ष्य को साकार करने के लिए, धन कमाने के लिए वह हाथ से जो कुछ भी काम कर सकती थी वह करने के लिए उसने बहुत जल्‍दी स्‍कूल की पढ़ाई छोड़ दी। काम मुश्किल और थकाने वाला होने पर भी वह शिकायत नहीं करती थी। हालाँकि, उसे वांछित परिणाम प्राप्‍त नहीं हुए। उसने चाहे कितनी ही कड़ी मेहनत क्‍यों न की, वह उस जीवन को न पा सकी जो वह अपने लिए चाहती थी। सन् 2008 में, बहुत सारा धन कमाने के सपने को मन में रखे, वह और उसका पति काम करने के लिए जापान चले गए।

28/6/18

Hindi Christian Movie | ईमानदारी अनमोल है | Only the Honest Can Enter Into the Kingdom of Heaven

Hindi Christian Movie | ईमानदारी अनमोल है | Only the Honest Can Enter Into the Kingdom of Heaven

झेन चेंग एक उपकरण मरम्मत की दुकान का मालिक थाI वह दयालु, ईमानदार था और कायदे से कारोबार करता थाI वह कभी किसी की आँखों में धूल झोंकने की कोशिश नहीं करता था, बल्कि वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मुश्किल से ही पैसा कमा पा रहा थाI कुछ समय बाद, उसके परिवार के सदस्य और एक साथी व्यापारी ने उसे कारोबार के हथकंडों को आजमाने के लिए उकसाया, और झेन चेंग उस कहावत पर विश्वास करने लगा जो एक शैतानी सिद्धांत को दर्शाती है: “बिना दूसरी आमदनी के आदमी कभी अमीर नहीं बन सकता, जैसे कि घोड़ा अगर रात में अपने तबेले में भूखा रहेगा तो कभी उसका वजन नहीं बढ़ेगाI” ”मजबूत आदमी खा-खा कर मरता है; और कमजोर आदमी भूख से,” “पैसा सब कुछ नहीं है, लेकिन इसके बगैर तुम कुछ भी नहीं कर सकतेI” और “पैसा सबसे पहले हैI” झेन चेंग ने अपने उस अच्छे विवेक को खो दिया जिसने पहले उसका पथ-प्रदर्शन किया था और वह ज़्यादा से ज़्यादा पैसा कमाने के गलत तरीकों को इस्तेमाल करने लगाI यूँ तो उसने पहले से ज्यादा पैसा कमाया, और उसके जीवन स्तर में भी इजाफा भी हुआ, लेकिन झेन चेंग नाखुश था और खालीपन महसूस कर रहा था; जीवन खोखला और कष्टों से भरा हुआ थाI

जब झेन चेंग ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को स्वीकार किया, उसको परमेश्वर के वचन से यह समझ में आ गया कि परमेश्वर ईमानदार लोगों से प्रेम करते हैं और धोखा देने वालों से घृणा करते हैंI झेन चेंग को यह भी समझ आ गया कि सिर्फ ईमानदार व्यक्ति होना ही एक सच्चे इंसान की तरह व्यवहार करने का और परमेश्वर की प्रशंसा पाने का एकमात्र रास्ता है, इसलिए उसने एक ईमानदार व्यक्ति बनने की कसम खा लीI हालाँकि, असल जीवन में ईमानदार होना बहुत ही कठिन सिद्ध हुआ: कलीसिया में भाइयों और बहनों के साथ, वह साफ़-साफ़ कहने वाला व्यक्ति था जैसा कि उसको होना भी चाहिए था, लेकिन अगर ऐसा ही व्यवहार वह अपने कारोबार में भी करता, तो क्या वह ज्यादा पूंजी बना पायेगा? शायद वह सिर्फ कम पैसा ही नहीं बनाएगा, बल्कि कुछ और भी नुकसान उठा सकता है और शायद उसकी दुकान भी बंद हो सकती है......इन सब परेशानियों को झेलते हुए, क्या झेन चेंग अपने कारोबार को ईमानदारी के साथ चला सकेगा? क्या कुछ अनचाहे मोड़ और परिवर्तन इस प्रक्रिया में आयेंगे? उसका सबसे बड़ा इनाम क्या होगा?...
चमकती पूर्वी बिजली, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का सृजन सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रकट होने और उनका काम, परमेश्वर यीशु के दूसरे आगमन, अंतिम दिनों के मसीह की वजह से किया गया था। यह उन सभी लोगों से बना है जो अंतिम दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार करते हैं और उसके वचनों के द्वारा जीते और बचाए जाते हैं। यह पूरी तरह से सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्थापित किया गया था और चरवाहे के रूप में उन्हीं के द्वारा नेतृत्व किया जाता है। इसे निश्चित रूप से किसी मानव द्वारा नहीं बनाया गया था। मसीह ही सत्य, मार्ग और जीवन है। परमेश्वर की भेड़ परमेश्वर की आवाज़ सुनती है। जब तक आप सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ते हैं, आप देखेंगे कि परमेश्वर प्रकट हो गए हैं।