20/1/20

सात गर्जनाएँ—भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे







सात गर्जनाएँ—भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य के सुसमाचार पूरे ब्रह्माण्ड में फैल जाएंगे

मैं अपने कार्य को अन्य जाति देशों में फैला रहा हूँ। मेरी महिमा पूरे ब्रह्मांड में जगमगा रही है; मेरी इच्छा सितारों की तरह अंकित लोगों में सन्निहित है, सबकी कमान मेरे हाथों में है और सब मेरे द्वारा सौंपे गए कार्य को करने में लगे हैं। इस समय से, मैं सभी मनुष्यों को दूसरी दुनिया लाते हुए एक नये युग में प्रवेश कर गया हूँ। जब मैं अपने "गृह-देश" में वापस लौटा, तो मैंने अपनी मूल योजना के कार्य का एक अन्य भाग शुरू किया, ताकि मनुष्य मुझे और गहराई से जान सके। मैं ब्रह्मांड पर उसके संपूर्ण रूप में विचार करता हूँ और देखता हूँ कि[क] यह मेरे कार्य के लिए एक उचित अवसर है, इसलिए मैं मनुष्य पर अपना नया कार्य करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान आ-जा रहा हूँ। आखिरकार, यह एक नया युग है, और मैं ज़्यादा लोगों को नए युग में लेकर जाने के लिए और जिन्हें मैं हटाऊंगा उनमें से ज़्यादा लोगों को अलग कर देने के लिए, नए कार्य को लेकर आया हूँ। बड़े लाल अजगर के देश में, मैंने कार्य का एक चरण पूरा किया है, जिसकी थाह मनुष्य नहीं पा सकते हैं, जिसके कारण वे हवा में डोलते हैं, जिसके बाद कई लोग हवा के वेग में चुपचाप बह जाते हैं। सचमुच, यह एक "खलिहान" है जिसे मैं साफ़ करने वाला हूँ, यही मेरी लालसा है और यही मेरी योजना है।

15/1/20

प्रश्न 1: मैंने बीस साल से भी ज़्यादा तक बाइबल का अध्ययन किया है। मैं यकीन से कह सकती हूँ कि बाइबल के बाहर परमेश्वर के कोई वचन नहीं हैं। परमेश्वर के सारे वचन बाइबल में हैं। बाइबल से भटकनेवाली कोई भी चीज़ धर्म के विरुद्ध है और भ्रम फैलानेवाली है!



    उत्तर: "बाइबल के बाहर परमेश्वर के कोई वचन नहीं हैं, बाइबल से भटकने वाली कोई भी चीज़ धर्म के विरुद्ध है," बाइबल को समझनेवाले सभी लोग उस प्रक्रिया को जानते हैं जिससे बाइबल तैयार हुई। उस वक्त संपादकों में मतभेद और कुछ चीज़ें छोड़ दिये जाने के कारण नबियों द्वारा बताये गए परमेश्वर के कुछ वचन पुराने नियम में दर्ज नहीं हो पाये थे। यह खुले तौर पर सबकी मानी हुई बात है। तो फिर आप कैसे कह सकती हैं कि परमेश्वर के कार्य और उनके वचन बाइबल से बाहर नहीं हैं? क्या नबियों की छूटी हुई भविष्यवाणियाँ परमेश्वर के वचन नहीं हैं?

10/1/20

मैं सभी का पर्यवेक्षण स्वीकार करने की इच्छुक हूँ




मैं सभी का पर्यवेक्षण स्वीकार करने की इच्छुक हूँ




ज़िआंशैंग जिंझॉन्ग शहर, शांग्ज़ी प्रांत



कुछ समय पहले, जब भी मैं सुनती थी कि जिले के उपदेशक हमारे कलीसिया में आ रहे हैं, तो मैं थोड़ा बेचैन महसूस करती थी। मैं बाहरी तौर पर अपनी भावनाएँ प्रकट नहीं करती थी, लेकिन मेरा दिल गुप्त विरोध से भरा हुआ होता था। मैंने सोचती थी कि: "अच्छा होगा कि तुम सब लोग न आओ। अगर तुम लोग आते हो, तो कलीसिया में कम से कम मेरे साथ कार्य मत करो। अन्यथा, मैं प्रतिबंधित हो जाऊँगी और संगति नहीं कर पाऊँगी।" बाद में, यह परिस्थिति इतनी बुरी हो गई कि मैं उनके आने से वास्तव में नफ़रत करती थी। ऐसे में भी, मैं नहीं मानती थी कि मुझमें कुछ ग़लत है और निश्चित रूप से, इस परिस्थिति के संदर्भ में खुद को जानने का प्रयास नहीं करती थी।

5/1/20

मूर्ख कुँवारियाँ असल में क्या हैं?



मूर्ख कुँवारियाँ असल में क्या हैं?


         संदर्भ के लिए बाइबिल के पद:

"तब स्वर्ग का राज्य उन दस कुँवारियों के समान होगा जो अपनी मशालें लेकर दूल्हे से भेंट करने को निकलीं। उनमें पाँच मूर्ख और पाँच समझदार थीं। मूर्खों ने अपनी मशालें तो लीं, परन्तु अपने साथ तेल नहीं लिया; ... जब दूल्हे के आने में देर हुई, तो वे सब ऊँघने लगीं और सो गईं। आधी रात को धूम मची: 'देखो, दूल्हा आ रहा है! उससे भेंट करने के लिये चलो।' तब वे सब कुँवारियाँ उठकर अपनी मशालें ठीक करने लगीं। और मूर्खों ने समझदारों से कहा, 'अपने तेल में से कुछ हमें भी दो, क्योंकि हमारी मशालें बुझी जा रही हैं।' परन्तु समझदारों ने उत्तर दिया, 'कदाचित् यह हमारे और तुम्हारे लिये पूरा न हो; भला तो यह है कि तुम बेचनेवालों के पास जाकर अपने लिये मोल ले लो।

30/12/19

बुद्धिमान कुँवारियाँ असल में क्या हैं?






बुद्धिमान कुँवारियाँ असल में क्या हैं?


संदर्भ के लिए बाइबिल के पद:

"तब स्वर्ग का राज्य न दस कुँवारियों के समान होगा जो अपनी मशालें लेकर दूल्हे से भेंट करने को निकलीं।...परन्तु समझदारों ने अपनी मशालों के साथ अपनी कुप्पियों में तेल भी भर लिया।...आधी रात को धूम मची : 'देखो, दूल्हा आ रहा है! उससे भेंट करने के लिये चलो।' तब वे सब कुँवारियाँ उठकर अपनी मशालें ठीक करने लगीं।......और जो तैयार थीं, वे उसके साथ विवाह के घर में चली गईं और द्वार बन्द किया गया" (मत्ती 25:1,4,6-7,10)।

25/12/19

बुद्धिमान कुँवारियाँ कैसे परमेश्वर की आवाज़ सुनती हैं और प्रभु का स्वागत करती हैं?

बुद्धिमान कुँवारियाँ कैसे परमेश्वर की आवाज़ सुनती हैं और प्रभु का स्वागत करती हैं?

संदर्भ के लिए बाइबिल के पद:
"मुझे तुम से और भी बहुत सी बातें कहनी हैं, परन्तु अभी तुम उन्हें सह नहीं सकते। परन्तु जब वह अर्थात् सत्य का आत्मा आएगा, तो तुम्हें सब सत्य का मार्ग बताएगा, क्योंकि वह अपनी ओर से न कहेगा परन्तु जो कुछ सुनेगा वही कहेगा, और आनेवाली बातें तुम्हें बताएगा" (यूहन्ना 16:12-13)।
"धन्य हैं वे, जो मन के दीन हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है" (मत्ती 5:3)।
"धन्य हैं वे, जो धार्मिकता के भूखे और प्यासे हैं, क्योंकि वे तृप्‍त किए जाएँगे" (मत्ती 5:6)।
"धन्य हैं वे, जिन के मन शुद्ध हैं, क्योंकि वे परमेश्‍वर को देखेंगे" (मत्ती 5:8)।

20/12/19

परमेश्वर के कथन "तुम्हें सत्य के लिए जीना चाहिए क्योंकि तुम्हें परमेश्वर में विश्वास है"




परमेश्वर के कथन "तुम्हें सत्य के लिए जीना चाहिए क्योंकि तुम्हें परमेश्वर में विश्वास है"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं, "इसलिए, परमेश्वर में विश्वास करना इतना आसान नहीं है जैसा कि मनुष्य कह सकता है। जैसे कि परमेश्वर इसे देखता है, यदि तुम्हारे पास सिर्फ़ ज्ञान है किन्तु जीवन के रूप में उसका वचन नहीं है; यदि तुम सिर्फ़ अपने स्वयं के ज्ञान तक ही सीमित हो परन्तु सत्य का अभ्यास नहीं कर सकते हो या परमेश्वर के वचन को जी नहीं सकते हो, तो तब भी यह प्रमाण है कि तुम्हारे पास परमेश्वर को प्रेम करने वाला हृदय नहीं है, और दर्शाता है कि तुम्हारा हृदय परमेश्वर से संबंधित नहीं है। परमेश्वर में विश्वास करके उसे जान लेना; यह अंतिम लक्ष्य है और जिसे मनुष्य को खोजना चाहिए। तुम्हें परमेश्वर के वचनों को जीने के लिए प्रयास समर्पित अवश्य करने चाहिए ताकि वे तुम्हारे अभ्यास में महसूस किए जा सकें। यदि तुम्हारे पास सिर्फ़ सैद्धांतिक ज्ञान है, तो परमेश्वर में तुम्हारा विश्वास बेकार हो जाएगा। तब यदि तुम सिर्फ़ इसे अभ्यास में लाते हो और उसके वचन को जीते हो तभी तुम्हारा विश्वास पूर्ण और परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप माना जाएगा।"

अनुशंसित: आत्मिक जीवन — ईश्वर के साथ एक रिश्ता बनाएँ — सबसे महत्वपूर्ण अभ्यास

क्या वास्तव में आप प्रभु येशु द्वारा बताये गए स्वर्गारोहण का वास्तविक अर्थ जानते हो?