God With Us | Hindi Christian Movie Trailer "मेरे काम में दखल मत दीजिए"
ली छींगशिंग चीन की एक गृह कलीसिया में प्रचारक हैं, और अनेक वर्षों से प्रभु में आस्थावान रही हैं। वे हमेशा उत्साह के साथ सुसमाचार के प्रचार का प्रभु का कार्य करती हैं, वे चौकस होकर प्रभु के आने का इंतज़ार कर रही हैं ताकि वे स्वर्ग के राज्य में लायी जा सकें। हाल के वर्षों में, ली छींगशिंग ने देखा है कि विभिन्न पंथ और कलीसिया पहले से कहीं अधिक वीरान होते जा रहे हैं। परंतु चमकती पूर्वी बिजली, चीन की कम्युनिस्ट सरकार और धार्मिक वर्गों द्वारा ज़बरदस्त निंदा और अत्याचार के बावजूद और ज़्यादा जोशपूर्ण हो गयी है। अलग-अलग सम्प्रदायों और पंथों की ज़्यादा-से-ज्यादा अच्छी भेड़ों और प्रधान भेड़ों ने चमकती पूर्वी बिजली को स्वीकार कर लिया है।
Amazing Grace of God | In Search of a Bright Life | Hindi Gospel Movie Trailer "बच्चे, घर लौट आओ"
लाइ शिंगुआंग वरिष्ठ हाई स्कूल का छात्र है। बहुत छोटी उम्र में वह एक समझदार और सुशील लड़का था। उसके माता-पिता और शिक्षक उसको बहुत चाहते थे। माध्यमिक शाला में जाते समय वह इंटरनेट कंप्यूटर खेलों में आसक्त हो गया था। वह इंटरनेट कैफे जाने के लिए अक्सर अपनी कक्षाएं छोड़ने लगा। उसके माता-पिता ने उसकी इंटरनेट गेमिंग की लत छुड़वाने में उसकी मदद करने की भरसक कोशिश की। दुर्भाग्य से लाइ शिंगुआंग की लत बुरी से और अधिक बुरी हो गयी। वह हतोत्साहित हो गया और धीरे-धीरे एक बदमाश लड़के में बदल गया.....।
दो हज़ार साल पहले, प्रभु यीशु ने अपने अनुयायियों को वचन दिया था: "मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो" (यूहन्ना 14:2-3)। इस वजह से, विश्वासी लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी प्रभु के वचन के पूरा होने की उत्कट कामना और प्रार्थना करते रहे हैं, और उम्मीद और प्रार्थना करते रहे हैं कि वे स्वर्गारोहित होकर प्रभु से मिलेंगे और प्रभु के आने पर स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करेंगे।
Second Coming of Jesus Christ | Hindi Gospel Movie Trailer "मायाजाल को तोड़ दो"
सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कलीसिया के प्रचारकों के साथ कुछ साहचर्य और वाद-विवाद करने के बाद, आखिरकार फू जिंहुआ समझ गयी: हम परमेश्वर के विश्वासियों को केवल बाइबल से ही चिपके नहीं रहना चाहिए और बाइबल में जो कुछ भी है उस तक परमेश्वर को सीमित नहीं रखना चाहिए। हमें बाइबल से परे जाने में सक्षम होना चाहिए। हमें धार्मिक दुनिया के पादरियों और नेताओं के बंधनों और नियंत्रणों से मुक्त होना चाहिए। हमें परमेश्वर के प्रति श्रद्धा के साथ ही सत्य की भी खोज करनी चाहिए और अंत के दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के न्याय के निर्णय को मानने और पालन करने के लिए तैयार रहना चाहिए। तभी हम शुद्धि, उद्धार प्राप्त कर सकते हैं और स्वर्ग के राज्य में प्रवेश कर सकते हैं। आखिरकार, फू जिंहुआ उस मायाजाल से मुक्त हो गयी, जिसने उसे कई वर्षों तक कैद कर रखा था, और, आखिरकार अंत के दिनों में उसने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार कर लिया। इस कारण से, उसे परमेश्वर के सिंहासन के सामने स्वर्गारोहित कराया गया, और उसने मेम्ने के विवाह समारोह में भाग लिया।
चमकती पूर्वी बिजली, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का सृजन सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रकट होने और उनका काम, परमेश्वर यीशु के दूसरे आगमन, अंतिम दिनों के मसीह की वजह से किया गया था। यह उन सभी लोगों से बना है जो अंतिम दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार करते हैं और उसके वचनों के द्वारा जीते और बचाए जाते हैं। यह पूरी तरह से सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्थापित किया गया था और चरवाहे के रूप में उन्हीं के द्वारा नेतृत्व किया जाता है। इसे निश्चित रूप से किसी मानव द्वारा नहीं बनाया गया था। मसीह ही सत्य, मार्ग और जीवन है। परमेश्वर की भेड़ परमेश्वर की आवाज़ सुनती है। जब तक आप सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ते हैं, आप देखेंगे कि परमेश्वर प्रकट हो गए हैं।