लोगों की क्षमता में सुधार करने में यह अपेक्षा रहती है कि आप लोग ग्रहण करने की अपनी क्षमता में सुधार करें। आप लोगों के लिए सबसे बुनियादी आवश्यकता यह है कि आप लोगों को कहे गए वचनों को आप लोग स्पष्ट रूप से ग्रहण करें। यदि यह समझे बिना कि मैं क्या कहता हूँ आप मेरा अनुसरण करते हैं तो क्या यह गड़बड़ विश्वास नहीं है? आपकी क्षमता बहुत कम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जो कहा जा रहा है उसे ग्रहण करने की उसे समझने की आप लोगों के पास थोड़ी सी भी समझ नहीं है। अपने आप में, वांछित परिणामों को प्राप्त करना बहुत कठिन है। बहुत सी बातें आप लोगों को सीधे नहीं कही जा सकती हैं और मूल प्रभाव प्राप्त नहीं किया जा सकता है। इसलिए, मेरे कार्य में अतिरिक्त कार्यों को जोड़ना होगा। आप लोगों के बीच में इस “लोगों की क्षमता बढ़ाने” का कार्य शुरू करना आवश्यक है क्योंकि आप लोगों की ग्रहण करने की योग्यताएँ, चीजों को देखने की योग्यताएँ और आपके जीवन के मानक बहुत ख़राब हैं। यह आवश्यक दिशा है; कोई विकल्प नहीं है, और यह इस तरह से अवश्य किया जाना चाहिए ताकि परिणामों का एक अंश प्राप्त किया जा सके।
जब किसी व्यक्ति की क्षमता में इस प्रकार से सुधार होता है कि उसमें सामान्य मानवता की भावना और जीवन शैली आ जाती है और वह जीवन में प्रवेश भी कर लेता है केवल तभी वह बदल सकता है और गवाही दे सकता है। जब गवाही देने का दिन आता है, तो मानव जीवन में परिवर्तन के बारे में और भीतर परमेश्वर के ज्ञान के बारे में बात करने की आवश्यकता भी होती है। केवल इन दोनों पहलुओं का संयोजन ही सच्ची गवाही और आपका वास्तविक लाभ है। यदि आपमें केवल बाहर से मानवता में कोई परिवर्तन हो और अंदर कोई समझ न हो तो इससे काम नहीं चलेगा। यदि आपके अंदर समझ और सच्चाई तो है, लेकिन आप एक सामान्य मानवता जीने की अनदेखी करेंगे तो इससे भी काम नहीं चलेगा। आप पर आज किया गया काम दूसरों को दिखाने के लिए नहीं है बल्कि आपको बदलने के लिए है। आपको बस स्वयं को बदलने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप रोज लिख और सुन सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने जीवन के अन्य क्षेत्रों में शामिल नहीं होते हैं तो इससे काम नहीं चलेगा। आपका प्रत्येक पहलू में प्रवेश होना चाहिए। आपके पास एक संत का सामान्य जीवन होना चाहिए। संतों की शालीनता को पूर्णतः छोड़ते हुए, बहुत सी बहनें धनाढ्य महिलाओं की तरह वस्त्र पहनती हैं और भाई समृद्ध सज्जनों या कुलीनजनों की तरह वस्त्र पहनते हैं। एक पहलू है व्यक्ति की क्षमता को बढ़ाना, जिसे संयोग से प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य महत्व का एक और पहलू है परमेश्वर के वचनों को खाना और पीना। यदि आपकी क्षमता तो बढ़ जाए लेकिन प्रयोग न की जाए क्योंकि आपने परमेश्वर के वचनों को नहीं खाया और पीया था तो क्या यह सीखने की बर्बादी नहीं होगी? दोनों पहलुओं को संयुक्त अवश्य किया चाहिए। आपसे क्या अपेक्षित है इसकी चर्चा में परमेश्वर का ज्ञान क्यों लाया जा रहा है? क्या यह भविष्य के काम के परिणामों के लिए नहीं है? आपको जीत लिए जाने के बाद, आपको अपने अनुभवों से गवाही देने में सक्षम अवश्य होना चाहिए। यदि आपका बाहरी रूप-रंग एक सामान्य मानवता का है, लेकिन आप अपने मुँह से अपने अनुभवों को व्यक्त नहीं कर सकते हैं तो इससे काम नहीं चलेगा। जब आपका एक सामान्य आध्यात्मिक जीवन है, तो आपको सामान्य मानवता प्राप्त करनी चाहिए, और सामान्य मानवता के कई पहलुओं को संयोग से सीखा जा सकता है। क्या आप कहेंगे कि फर्श पर झाड़ू लगाने के लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता है? यदि आपको खाना खाने के लिए चीनी काँटा (चोपस्टिक्स) कैसे पकड़ें इसका अभ्यास करने के लिए एक घंटा खर्च करने की आवश्यकता है, तो यह तो और भी अस्वीकार्य है! सामान्य मानवता में ये पहलू शामिल होते हैं: अंतर्दृष्टि, समझ, विवेक, और चरित्र। यदि आप इनमें से प्रत्येक के संबंध में सामान्यता प्राप्त कर सकते हैं, तो आपकी मानवता मानक के मुताबिक है। आपमें एक सामान्य इंसान की समानता होनी चाहिए और आपको परमेश्वर में विश्वासी की तरह व्यवहार करना चाहिए। आपको महान ऊँचाइयाँ नहीं प्राप्त करनी हैं या कूटनीति में संलग्न नहीं होना है। आपको एक सामान्य व्यक्ति की समझ वाला, चीजों का स्वभाव जानने में सक्षम, केवल एक सामान्य इंसान होना है, और कम से कम एक सामान्य इंसान की तरह दिखाई देना है। यह पर्याप्त होगा। आपसे अपेक्षित हर चीज आज आपकी क्षमताओं के भीतर है और किसी भी तरह से आपको कुछ ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं कर रही है जो आप नहीं कर सकते हैं। कोई अनुपयोगी वचन या अनुपयोगी काम आप पर गढ़ा नहीं जाएगा। आपके जीवन में व्यक्त या प्रकट हुई समस्त कुरूपता को अवश्य त्याग कर दिया जाना चाहिए। आप लोगों को शैतान द्वारा भ्रष्ट किया गया है और आप लोगों में शैतान के अत्यधिक विषैले तत्व हैं। आपसे केवल इस भ्रष्ट शैतान के स्वभाव से छुटकारा पाने के लिए कहा जाता है, न कि आपसे एक उच्च पदस्थ व्यक्ति, या एक प्रसिद्ध या महान व्यक्ति बनने के लिए कहा जाता है। यह अनुपयोगी है। जो काम आप लोगों पर किया जाता है वह उसके अनुसार है जो आप लोगों में अंतर्निहित है। मैं लोगों से जो अपेक्षा करता हूँ उसकी सीमाएँ हैं। यदि आज के लोग सभी चीनी संवर्ग के सदृश होते, और चीनी संवर्ग की वाणी की आवाज का अभ्यास करते, उच्च-स्तरीय सरकारी अधिकारियों के बोलने के तरीके में प्रशिक्षित किए जाते, या निबंधकारों और उपन्यासकारों के बोलने के तरीके और स्वर में प्रशिक्षित किए जाते, तो इससे भी काम नहीं चलता। यह प्राप्य नहीं होगा। इन लोगों की क्षमता के अनुसार, इन्हें कम से कम बुद्धिमानी और कौशलता के साथ बोलने में सक्षम होना चाहिए और चीजों को स्पष्ट रूप से समझाना चाहिए। तब यह है कि वे अपेक्षाओं को पूरा करते। कम से कम, अंतर्दृष्टि और समझ को प्राप्त किया जाना चाहिए। वर्तमान में मुख्य बात है भ्रष्ट शैतानी स्वभाव को दूर करना। आपको उस कुरूपता को अवश्य त्याग देना चाहिए जिसे आप व्यक्त करते हैं। यदि आपने इन्हें त्यागा नहीं है, तो परम भावना और अंतर्दृष्टि को कैसे स्पर्श कर सकते हैं? बहुत से लोग देखते हैं कि युग बदल गया है, इसलिए वे किसी भी विनम्रता या धैर्य का अभ्यास नहीं करते हैं, और हो सकता है कि उनमें कोई प्रेम या संतों वाली शालीनता भी न हो। ये लोग बहुत बेहूदा हैं! क्या उनमें सामान्य मानवता का एक औंस भीहै? क्या उनके पास बोलने के लिए कोई गवाही है? उनके पास किसी भी तरह की कोई अंतर्दृष्टि और समझ नहीं है। निस्सन्देह, लोगों के व्यवहार के कुछ पहलू जो पथभ्रष्ट और गलत हैं, उन्हें सही किए जाने की आवश्यकता है। लोगों की कठोर आध्यात्मिक जीवन या अतीत की संवेदनशून्यता और मूर्खता का आभास - इन सभी चीजों को बदलना होगा। परिवर्तन का अर्थ यह नहीं है कि आपको स्वच्छंद होने दिया जाए या शरीर में आसक्त होने दिया जाए या आप जो चाहें वह करने दिया जाए। लापरवाही से बोलने से काम नहीं चल सकता है! एक सामान्य इंसान की तरह व्यवहार करना सुसंगति से बोलना है। हाँ का अर्थ हाँ, नहीं का अर्थ नहीं है। तथ्यों के प्रति सच्चे रहें और उचित तरीके से बोलें। कपट न करें, झूठ न बोलें। स्वभाव में बदलाव के बारे में सामान्य व्यक्ति किस सीमा तक पहुँच सकता है, यह अवश्य ज्ञात होना चाहिए। यदि यह ज्ञात नहीं है, तो आप वास्तविकता में प्रवेश नहीं कर पाएँगे।
चमकती पूर्वी बिजली, सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का सृजन सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रकट होने और उनका काम, परमेश्वर यीशु के दूसरे आगमन, अंतिम दिनों के मसीह की वजह से किया गया था। यह उन सभी लोगों से बना है जो अंतिम दिनों में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कार्य को स्वीकार करते हैं और उसके वचनों के द्वारा जीते और बचाए जाते हैं। यह पूरी तरह से सर्वशक्तिमान परमेश्वर द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्थापित किया गया था और चरवाहे के रूप में उन्हीं के द्वारा नेतृत्व किया जाता है। इसे निश्चित रूप से किसी मानव द्वारा नहीं बनाया गया था। मसीह ही सत्य, मार्ग और जीवन है। परमेश्वर की भेड़ परमेश्वर की आवाज़ सुनती है। जब तक आप सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ते हैं, आप देखेंगे कि परमेश्वर प्रकट हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें